कांग्रेस में दोबारा अध्यक्ष बने सोमवीर-नवेद का स्वागत:अलीगढ़ में जिला-महानगर अध्यक्ष का पूर्व विधायक की अगुवाई में किया गया स्वागत
कांग्रेस हाईकमान ने ठाकुर सोमवीर सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष और नवेद खान को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं की पुनर्नियुक्ति पर रविवार को मैरिस रोड स्थित पूर्व विधायक विवेक बंसल के कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवेक बंसल सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर विवेक बंसल और कांग्रेसजनों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' और राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी का धन्यवाद किया। नेताओं ने कहा कि दोनों अध्यक्षों के नेतृत्व में अलीगढ़ में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, पूरनचंद देशमुख, अनिल चौहान, शाहरुख खान, जॉनी फोस्टर, अमिल हुसैन, शाहिद खान, गोपाल मिश्रा, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, भूपेंद्र प्रताप सिंह, साबिर अहमद, ओमप्रकाश सिंह, कफील अहमद खान, आनंद बघेल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, ज्ञान सिंह दिवाकर, विनीश कुमार तोमर, नबी अहमद खान, शिवम शर्मा, आमिर मुन्तजिर, चोभ सिंह वर्मा, शहबाज जियाउद्दीन, नरेंद्र मोहन शर्मा, धर्मेंद्र वशिष्ठ, अतर सिंह, सुमित कुमार कालू, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद मुजीब, कन्हैयालाल माहौर, पुनीत बघेल, अजहर शेरवानी, टीपू सुल्तान और रजनीश राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)