धीरज उज्ज्वल ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया:बड़ौत में शॉल और प्रतीक चिह्न दिए, प्रधानों ने एकजुट होकर साथ चलने का संकल्प लिया
बागपत के बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल ने ग्राम प्रधानों के लिए सम्मान समारोह किया। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बड़ौली गांव के पास उज्ज्वला होटल में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने छपरौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। धीरज उज्ज्वल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को आपसी तालमेल और एकजुटता से काम करना चाहिए। ग्राम प्रधानों ने उनके साथ मिलकर चलने और क्षेत्र के लोगों को एकजुट रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। पूर्व प्रधान राजू तोमर सिरसली, सूरज प्रधान बोढ़ा और छपरौली अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर ने कहा कि ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने प्रधानों के विकास कार्यों की सराहना की और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम में मनपाल, रविंद्र चौधरी, जितेंद्र मलिक, रईसुद्दीन, सनुज राठी, गुलाब उज्ज्वल, उज्ज्वल खोखर, विकास, रामकुमार, मदन उज्ज्वल, रमेश फौजी, चौधरी रामकुमार और विनोद तोमर ने विचार रखे। विपिन सोलंकी, विजेंद्र सिंह, सुधीर चौधरी, वीरेंद्र मोर, सिंह बिराजवीर, राशि भी चौधरी, देवेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह, नीरज चौधरी, बहादुर प्रधान, संजीव प्रधान और ओमपाल प्रधान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कैलाशो देवी ने की। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राणा ने संचालन किया। अंत में ग्राम प्रधानों ने धीरज उज्ज्वल के साथ मिलकर चलने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)