आकाश ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया अपील:28 और 29 नवंबर को PDA प्रहरी और सपा कार्यकर्ता चलाएंगे अभियान
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव ने 28 एवं 29 नवंबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाने की अपील की है। उन्होंने PDA प्रहरियों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। आकाश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार के माध्यम से ही नागरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। इसलिए कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर ऐसे नागरिकों की पहचान करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका नाम जुड़वाने में आवश्यक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि 'वोट बचेगा तो संविधान बचेगा' के संदेश के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से अभियान में जुटें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)