दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला:डेढ़ महीने का बेटा भी छीना; प्रसव के टांकों से खून निकलने तक पीटने का आरोप

Nov 28, 2026 - 17:23
0
दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला:डेढ़ महीने का बेटा भी छीना; प्रसव के टांकों से खून निकलने तक पीटने का आरोप
बरेली में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने और उसके डेढ़ महीने के बेटे को उससे अलग करने का आरोप है। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने प्रसव के टांकों से खून निकलने तक उसकी पिटाई की। सीओ प्रथम के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नूरीन की शादी 9 अप्रैल 2025 को इज्जतनगर के महलऊ गांव के रेहान से हुई थी। नूरीन का आरोप है कि उनके पिता ने शादी में लाखों रुपये खर्च किए, फिर भी पति रेहान, ससुर हामिद, सास नाहिद, ननद नेहा और नंदोई वसीम कम दहेज लाने के ताने देते थे। वे मायके से मोटरसाइकिल लाने का दबाव बना रहे थे। नूरीन ने सितंबर 2026 में बेटे को जन्म दिया। प्रसव और अस्पताल का खर्च उनके मायके वालों ने उठाया। आरोप है कि घर लौटने के बाद पति ने परिजनों के कहने पर उनकी पिटाई की। मारपीट में प्रसव के दौरान लगे टांकों से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। नूरीन का आरोप है कि 23 अक्टूबर की रात पति ने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें पीटा और डेढ़ महीने के बेटे को उनसे छीन लिया। इसके बाद उन्हें पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। नूरीन ने 25 अक्टूबर को प्रेमनगर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। इसमें पति ने पत्नी को बच्चे के साथ रखने का लिखित भरोसा दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद उसने वादा पूरा नहीं किया। 29 अक्टूबर को पति ने पारिवारिक न्यायालय में दाम्पत्य जीवन बहाल कराने का मुकदमा भी दायर किया। इसके बाद नूरीन ने सीओ प्रथम आशुतोष शिवम से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User