कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े दो नेता, VIDEO:शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष बोले- राजा साहब मान जाओ;माइक पर बोलने को लेकर विवाद

Nov 21, 2026 - 16:29
0
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े दो नेता, VIDEO:शाहजहांपुर में जिलाध्यक्ष बोले- राजा साहब मान जाओ;माइक पर बोलने को लेकर विवाद
शाहजहांपुर में कांग्रेस के दो नेताओं के बीच मंच पर बहस हो गई। इसका वीडियो शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सामने आया। वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के सामने जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना और कटरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा बहस करते दिख रहे हैं। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों का कहना है कि बीच माइक पर बोलने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान कार्यक्रम के संचालक ने जिला अध्यक्ष को माइक पर अपनी बात रखने के लिए बुलाया। रजनीश गुप्ता ने माइक पर पूर्व प्रत्याशी की ओर इशारा करते हुए कहा, 'राजा साहब, मान जाओ।' इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने मुन्ना सिंह नवादा की बात सुनी और उन्हें शांत कराया। संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे कई जिलों के नेता शुक्रवार को शाहजहांपुर में 'संविधान बचाओ संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें कई जिलों के कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी कार्यक्रम में पहुंची थीं। पार्टी नेताओं ने मंच पर उनका स्वागत किया था। 35 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेताओं के बीच कई बार हुई बहस 35 सेकेंड के वीडियो में जिला अध्यक्ष सोफे पर बैठे हुए मुन्ना सिंह नवादा से बातचीत करते दिखते हैं। बहस के दौरान रजनीश गुप्ता गुस्से में सोफे से खड़े हो जाते हैं, लेकिन वहां मौजूद नेता उन्हें फिर बैठा देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच दोबारा बहस होती है। चर्चा यह भी है कि विवाद बढ़ने के बाद मुन्ना सिंह नवादा को मंच से उतार दिया गया। उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। जिलाध्यक्ष बोले- कौन मुन्ना सिंह नवादा, वो तो भाजपा में हैं वायरल वीडियो में जिला अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह नवादा के बीच बहस होती दिख रही है। हालांकि, शनिवार को जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने मुन्ना सिंह नवादा को पहचानने से इनकार कर दिया। दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में जिला अध्यक्ष ने कहा, "कौन मुन्ना सिंह नवादा?" उनसे जब कटरा वाले मुन्ना सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वो तो भाजपा में हैं, मेरा उनसे क्या मतलब।" वीडियो में बहस होने के सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा- उन्होंने वीडियो नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि मुन्ना सिंह भाजपा में हैं या निर्दलीय, लेकिन हर पार्टी से चुनाव लड़ते हैं और कांग्रेस में नहीं हैं। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि लोगों ने उन्हें बताया था कि कुछ हुआ है, लेकिन उस समय वह भाषण दे रहे थे, इसलिए घटना को देख नहीं पाए। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… योगी ने भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी:चिता सजाई, पैर छूकर विदाई दी; लिखा- अंतिम प्रणाम मां.. योगी की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम ने अपने सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट के साथ मां को मुखाग्नि दी। हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी ने मां की चिता सजाई। पैर छूकर विदाई दी। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User