डीएम-एसपी ने ढाई घाट मेले की तैयारियां देखीं:फर्रुखाबाद में स्नान के लिए मजबूत बैरीकेडिंग का आदेश

Nov 21, 2026 - 16:29
0
डीएम-एसपी ने ढाई घाट मेले की तैयारियां देखीं:फर्रुखाबाद में स्नान के लिए मजबूत बैरीकेडिंग का आदेश
फर्रुखाबाद के ढाई घाट पर शनिवार दोपहर 2:30 बजे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कार्तिक मेले की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला परिसर, घाट और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी और अन्य अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। ढाई घाट पर कार्तिक मेला लग रहा है। 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। मजबूत बैरीकेडिंग लगाने को कहा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने घाट पर पर्याप्त और मजबूत बैरीकेडिंग लगाने को कहा, ताकि स्नान के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। घाट और मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए। झूलों की सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें लगाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा मानकों की हो विधिवत जांच जिलाधिकारी ने मेले में स्थापित होने वाले झूलों एवं अन्य मनोरंजन संबंधी गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूलों की स्थापना से पूर्व उनकी गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की विधिवत जांच कराई जाए। निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने वाले झूलों को ही स्थापना की अनुमति प्रदान की जाए। किसी भी दशा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए, ताकि मेले में आने वाले बच्चों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा पूरे मेला क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए घाट के निकट सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित चेंजिंग रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मेले में प्रतिभाग कर सकें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कायमगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User