मथुरा-वृंदावन में 90 करोड़ से तीन सड़कें बनेंगी:नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू कराया

Oct 28, 2026 - 17:45
0
मथुरा-वृंदावन में 90 करोड़ से तीन सड़कें बनेंगी:नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू कराया
मथुरा-वृंदावन में करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से 3 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों के साथ ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। आधुनिक सुविधाओं के हिसाब से बनेंगी सड़कें शुभारंभ कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने कहा कि सड़कों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर कराया जाएगा। मथुरा-वृंदावन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। सड़कों के विकास से आवागमन आसान होगा और शहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। महापौर की गैरमौजूदगी रही चर्चा में कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षदों सहित अन्य लोग मौजूद रहे, लेकिन महापौर विनोद अग्रवाल की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर नगर आयुक्त ने आपसी समन्वय के साथ विकास कार्य कराने की बात कही। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इन तीन सड़कों को मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, अभी सड़कों के नाम, उनके मार्ग और निर्माण पूरा होने की समयसीमा की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User