कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अतीक की काली कमाई बिल्डिंगों में खपाता था पूर्व पार्षद, कैंटर-DCM की टक्कर; चालक की मौत
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड का आरोपी पूर्व पार्षद अतीक की काली कमाई बिल्डिंगों के निर्माण में खपाता था। वहीं, महाराजपुर में खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें 9 लोग घायल हो गए। इधर, अरौल थाना क्षेत्र में DCM आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. महराजगंज में तेंदुए के अटैक का VIDEO: खेत में घुसते ही झपट्टा मारा, 9 जख्मी; जान बचाकर भागे लोग महराजगंज में मंगलवार दोपहर खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें 9 लोग घायल हो गए। तेंदुए को घेरने के लिए पहले 12 ग्रामीण पहुंचे, फिर 50 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग की टीम तलाश में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर… 2. कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, घाटों पर जलाए हजारों दीप कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बिठूर, सरसैया, परमट समेत कई घाटों पर सुबह से स्नान और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पढ़िए पूरी खबर… 3. अरौल में डंपर से टकराई तेज रफ्तार DCM, चालक की मौत: केबिन में बुरी तरह फंसा अरौल थाना क्षेत्र में एक DCM आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि DCM का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकलवाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 4. गुरु पर्व पर 1.50 लाख लोगों ने छका लंगर:अमृतसर से भी सिख समाज के लोग कानपुर पहुंचे, बोले- दाल और फुलके बहुत अच्छे बने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मोतीझील मैदान में सेवा और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। यहां सुबह 11 बजे से गुरु का लंगर शुरू हुआ। शाम 4 बजे तक करीब 1.50 लाख लोग प्रसादा छक चुके थे। खास बात रही कि सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। पढ़िए पूरी खबर… 5. गोविंद नगर में खुदाई के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी: व्यापारी बोले- 8 हजार परिवार बर्बाद हो जाएंगे, नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी गोविंद नगर में सीवर लाइन डालने के लिए हो रही खुदाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। दुकानदारों ने सड़क पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि खुदाई से ग्राहकों को बाजार पहुंचने में परेशानी होगी और कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारियों ने काम तत्काल बंद कराने की मांग की। 6. अतीक की काली कमाई पूर्व पार्षद ने बिल्डिंगों में खपाई: 14 साल पहले प्रयागराज में मिला था, 60 लाख में तैयार हुआ था राधिका अपार्टमेंट राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद फरार पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का माफिया अतीक अहमद से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मन्नू अतीक की काली कमाई बिल्डिंगों के निर्माण में लगाता था। करीबियों के मोबाइल में दोनों की साथ में फोटो मिली है। पुलिस अब अवैध निर्माण और फंडिंग की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… 7. कानपुर में गठबंधन से पहले सीटों पर खींचतान: कांग्रेस 6 मांग रही, सपा 8 पर अड़ी; कैंट और आर्यनगर पर सबसे बड़ा टकराव यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों ने सीट बंटवारे के लिए कमेटियां बना दी हैं। इस बीच कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच दावेदारी सामने आने लगी है। कांग्रेस 6 सीटें मांग रही है, जबकि सपा ने 8 सीटों पर अपना दावा जताया है। पढ़िए पूरी खबर... 8. डमरू-बांसुरी की धुन से कम हो रही प्रसव पीड़ा: हैलट में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही म्यूजिक थेरेपी, तनाव-घबराहट कम होगी कानपुर के हैलट अस्पताल में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को राहत देने के लिए नई पहल की गई है। यहां गर्भवती महिलाओं को लेबर पेन के दौरान धीमी आवाज में डमरू और बांसुरी का इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सुनाया जा रहा है। शुरुआती अनुभव में सामने आया कि संगीत सुनने वाली महिलाओं में मानसिक तनाव और घबराहट अपेक्षाकृत कम रही। पढ़िए पूरी खबर… 9. कानपुर में दुकानदार और दरोगा के बीच बहस:वसूली का आरोप: SI ने कहा- पहले मुझे समझो, नहीं तो मुकदमा लिखवाऊंगा कानपुर में दुकानदार और दरोगा के बीच वसूली के आरोप को लेकर बहस हो गई। दुकानदार का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उसे मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। दरोगा ने कहा- पहले मुझे समझो, फिर दुकान लगेगी। मंगलवार को दुकानदार शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। मामले में जांच शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी खबर… 10. चकेरी एयरपोर्ट के पास 1,251 एकड़ में बनेगी एयरो सिटी, केडीए के सामने 3 कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन चकेरी एयरपोर्ट के पास 1,251 एकड़ जमीन पर एयरो सिटी विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। केडीए की इस मेगा टाउनशिप के डिजाइन के लिए तीन कंपनियों ने सोमवार को प्रेजेंटेशन दिया। अब आर्किटेक्ट के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। यहां आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सड़क, पार्क समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)