वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए घाट, जमकर आतिशबाजी; रंगोली बनाकर योगी की मां को नमन

Nov 25, 2026 - 06:05
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए घाट, जमकर आतिशबाजी; रंगोली बनाकर योगी की मां को नमन
नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… देव दीपावली पर गंगा के 84 घाट 11 लाख दीयों से जगमग हुए। इसे देखने के लिए 40 देशों के मेहमान और करीब 15 लाख पर्यटक पहुंचे। घाट पर रंगोली बनाकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी गई। उधर, सिगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1- काशी में देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए घाट, 40 देशों के मेहमान पहुंचे काशी में देव दीपावली मनाई गई। 2100 ड्रोन से शिवलीला दिखाई गई। गले में सर्प और त्रिशूल के साथ जटाओं से निकलती मां गंगा को दिखाया गया। फिर आतिशबाजी की गई। इससे पहले नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप जलाया। इसके बाद 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये जलाए गए। फिर गंगा पार आतिशबाजी शुरू हुई। देव दीपावली देखने के लिए 40 देशों से मेहमान काशी आए। पढ़ें पूरी खबर… 2- वाराणसी में अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग के 14 सदस्य गिरफ्तार वाराणसी की सिगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। सभी आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, गैंग देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की जेब काटने और छिनैती के इरादे से आया था। आरोपी 18 नवंबर से कैंट के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। इनके पास से 57,960 रुपए, दो मोबाइल और आईडी कार्ड मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3- कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़े 5 लाख श्रद्धालु, 84 घाटों पर गंगा स्नान वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को 84 घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे से कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच गंगा स्नान शुरू हुआ। सुबह तक 5 लाख से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगा चुके थे। स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर दीपदान और दान-पुण्य किया। सुरक्षा के लिए पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। पढ़ें पूरी खबर... 4- BHU में मेहंदी और पोस्टर प्रतियोगिता, तिरुक्कुरल के संदेशों को रंगों से सजाया काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में काशी तमिल संगमम् 5.0 के तहत मेहंदी और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिताएं हुईं। विश्वनाथ मंदिर परिसर में विद्यार्थियों ने मेहंदी डिजाइनों से भारतीय परंपरा और पोस्टरों के जरिए तमिल साहित्य की झलक पेश की। पोस्टर प्रतियोगिता की थीम तिरुक्कुरल पढ़ें एवं सीखें रही। विद्यार्थियों ने कहा कि आयोजन से उन्हें दक्षिण भारतीय संस्कृति, साहित्य और भाषाई एकता को समझने का मौका मिला। पढ़ें पूरी खबर... 5- BLW परिसर में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 13 वर्षीय किशोर की मौत वाराणसी के BLW परिसर में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में 13 वर्षीय अंजनेय त्रिपाठी की मौत हो गई। वह सुबह 4:30 बजे स्कूटी लेकर निकला था। मेन गेट से 300 मीटर अंदर स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में उसे BHU ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की वजह और किशोर के इतनी सुबह घर से निकलने के कारणों की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6- गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने की व्यवस्थाओं की तारीफ, बोलीं- कपड़े बदलने के इंतजाम अच्छे देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार समेत दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा स्नान के लिए वाराणसी पहुंचीं। स्नान के बाद महिलाओं ने घाटों पर व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि कपड़े बदलने के लिए टेंट लगाए गए हैं, जिससे काफी सहूलियत मिली। बिहार से आईं सरस्वती कुमारी शाम को देव दीपावली देखने के बाद वृंदावन जाएंगी। वहीं, पहली बार आईं जयललिता भी इंतजाम देखकर खुश नजर आईं। पढ़ें पूरी खबर... 7- टायर फटने से अनियंत्रित कार ने 3 टेंपो में मारी टक्कर, पलटे वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के चमरहा बाजार में मंगलवार रात करीब 12 बजे अर्टिगा कार का टायर फट गया। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े तीन टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे तीनों पलट गए। कार में मोतिहारी का गुप्ता परिवार सवार था। सभी छह लोग काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। नुकसान के मुआवजे पर समझौता नहीं होने पर टेंपो मालिक पुलिस चौकी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर... 8- AI VIDEO में देखिए देव दीपावली क्यों मनाते हैं? तीन असुर भाइयों से जुड़ी कहानी आज कार्तिक पूर्णिमा है। काशी में देव दीपावली मनाई जा रही है। सवाल है कि काशी में ही देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस खुशी में देवी-देवता काशी के गंगा घाट पर उतरे और अनेकों दीये जलाए। इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है। क्लिक कर VIDEO देखिए... 9- पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से वाराणसी और आसपास में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात का असर खत्म होने के बाद हवाओं की दिशा बदल गई है। अब पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रही हैं। अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी। कल से घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। बारिश की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर... 10- काशी के 84 घाटों का इतिहास अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक वाराणसी के 84 घाटों का इतिहास जानने के लिए अब गाइड की जरूरत नहीं होगी। यूपी पर्यटन विभाग ने GPS आधारित ऑडियो टूर तैयार किया है। इसमें पर्यटक 15 भाषाओं में घाटों का इतिहास, धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व सुन सकेंगे। पैदल और नाव यात्रा के अलग विकल्प होंगे। घाट पर पहुंचते ही मोबाइल पर ऑडियो अपने आप शुरू होगा। देव दीपावली पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नमो घाट से इसका शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User