कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पुलिस कमिश्नर घोड़े पर सवार होकर निकले, MLC ने पैर से सड़क की बजरी उखड़वाई
नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…महोली मोड़ के पास नेशनल हाईवे किनारे युवती का शव पड़ा मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त होने के चलते रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। होमगार्ड भर्ती के मेडिकल चेकअप में अभ्यर्थियों से घूस लेने के मामले में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। ये दोनों 15 अक्टूबर को अभ्यर्थियों के हंगामे के दौरान दोनों कार से उतरकर भाग निकले थे। धनतेरस पर अफीमकोठी चौराहे पर झाड़ू के थोक बाजार में खासी भीड़ रही। नेपाल की फूल झाड़ू की सबसे ज्यादा डिमांड रही। दीपावली पर ट्रैफिक पुलिस तीन दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों के रूट बदला रहेगा। ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1- हाईवे किनारे मिला युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त होने से रेप के बाद हत्या की आशंका कानपुर महारापुर थाना क्षेत्र महोली मोड़ के पास नेशनल हाईवे किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर शुक्रवार सुबह महाराजपुर थाने की पुलिस, एसीपी और डीसीपी मौके पर जांच करने पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पूरी खबर पढ़ें... 2-स्कूल गेट से दो चचेरे भाई लापता:ई-रिक्शा से उतरे, सामान लेने की बात कहकर निकले गुजैनी थाना क्षेत्र में स्कूल पहुंचे दो चचेरे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों गुरुवार सुबह ई-रिक्शा से जरौली फेस-2 स्थित एक्मे पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। स्कूल गेट पर उतरने के बाद उन्होंने साथ आए बच्चों से कुछ सामान लेने जाने की बात कही और वहां से चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। पूरी खबर पढ़ें... 3-धनतेरस पर ज्वैलर्स मार्केट सजा, खरीदारी के लिए दुकानों में भीड़; सांसद की पत्नी ने चांदी के बर्तन खरीदे धनतेरस के त्योहार को लेकर शहर के प्रमुख ज्वैलरी बाजार बिरहाना रोड में रौनक दिखाई देने लगी है। शुक्रवार दोपहर से ही सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। इस बार सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के चलते खरीदारी की रफ्तार कुछ धीमी रही। दुकानदारों को उम्मीद है कि शाम होते-होते बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और पिछले साल की बिक्री का रिकॉर्ड टूट सकता है।पूरी खबर पढ़ें… 4-कानपुर सराफा बाजार में अलर्ट, सड़क पर उतरी पुलिस:पुलिस कमिश्नर घोड़े पर सवार होकर निकले धनतेरस और दीपावली के मौके पर शहर में सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी। पूरी खबर पढ़ें… 5-कानपुर में धुंध छाई, सुबह-शाम बढ़ी ठंड:सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े, अगले 24 घंटे बारिश के आसार नहीं कानपुर में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत भी होने लगी है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और दोपहर में गर्मी का अहसास बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... 6-होमगार्ड भर्ती मेडिकल घूसकांड में दो नए नाम आए सामने: डॉक्टर की कार में ड्राइवर के साथ बैठे थे, हंगामे के दौरान भागे थे होमगार्ड भर्ती के मेडिकल चेकअप में अभ्यर्थियों से घूस लेने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। जांच में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। ये दोनों डॉक्टर की कार में ड्राइवर अजीत के साथ बैठे थे। 15 अक्टूबर को अभ्यर्थियों के हंगामे के दौरान जब उन्होंने ड्राइवर की पिटाई की, तो दोनों कार से उतरकर भाग निकले थे। पूरी खबर पढ़ें... 7- धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाडू? जानिए:कानपुर में नेपाल की फूल झाड़ू की सबसे ज्यादा डिमांड कानपुर में धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी के लिए भी बाजार सज गए हैं। शहर के सबसे बड़े थोक बाजार में दो महीने पहले से ही झाड़ू बनाने का काम शुरू हो गया था। मान्यता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। यही वजह है कि बाजार में अलग-अलग किस्मों और डिजाइन की झाड़ू बिकी। पूरी खबर पढ़ें... 8-घटिया पैचवर्क देख भड़के BJP MLC सलिल विश्नोई:पैरों से उखड़वाई सड़क की बजरी कानपुर में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण करने निकले भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई गुरुवार शाम सड़क का घटिया पैचवर्क देखकर भड़क गए। वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सरसैया घाट जाने वाले रास्ते पर बजरी फैली देख उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साथ मौजूद कार्यकर्ता से सड़क का पैचवर्क पैरों से उखड़वाया तो बजरी और डामर अलग-अलग होने लगे।पूरी खबर पढ़ें... 9-भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कमेटी घोषित:ईशू सोनकर बनें जिला मंत्री, नए चेहरों को मिली जगह भाजपा अनुसूचित मोर्चा कानपुर उत्तर की जिला कमेटी घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें इशू सोनकर को जिला मंत्री बनाया गया है। इशू सोनकर वर्तमान में कानपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। 10- तीन साल की बच्ची से रेप करने वाले को उम्रकैद:कानपुर में कोर्ट ने दो लाख जुर्माना लगाया कानपुर के बेकनगंज थानाक्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट ने उम्रकैद व 2 लाख जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना की पूरी रकम पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने के आदेश दिए गए हैं। वर्ष 2022 में दोषी ने वारदात को अंजाम दिया था। पूरी खबर पढ़ें...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)