कानपुर में समाजिक परिवर्तन मोर्चा की पहली बैठक हुई:विधानसभा सीटों को लेकर हुई चर्चा, बोले- आपसी तालमेल और बूथ मजबूत करना है

Nov 17, 2026 - 16:20
0
कानपुर में समाजिक परिवर्तन मोर्चा की पहली बैठक हुई:विधानसभा सीटों को लेकर हुई चर्चा, बोले- आपसी तालमेल और बूथ मजबूत करना है
विधानसभा चुनाव 2027 चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनैतिक दलो ने तैयारी तेज कर दी है। सासंद चंद्रशेखर रावण और ओवैसी के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चाको जमीनी स्त र पर मजबूत करने के उद्देश्य से कानपुर में AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक की। गठबंधन के बाद कानपुर में AIMIM और आजाद समाज पार्टी की पहली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कानपुर नगर की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन की स्थिति, आपसी तालमेल, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। 26 नवंबर के लखनऊ कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति बैठक में आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य कौशल बाल्मीकि और AIMIM के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाकारी भी मौजूद रहे। पहली ही बैठक में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। ये पदाधिकारी रहे मौजूद संयुक्त बैठक में भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि, AIMIM कानपुर नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी, प्रदेश महासचिव अजहर आलम खान, यूथ महानगर अध्यक्ष उमर मारूफ, नगर उपाध्यक्ष नूर आलम, AIMIM पार्षद मोहम्मद नौशाद, बिल्हौर विधानसभा प्रभारी अलका गौतम, महिला नगर अध्यक्ष रुखसाना वारसी, समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष हबीबुर्रहमान और AIMIM सोशल मीडिया इंचार्ज जमशेद वहाब सहित दोनों संगठनों के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने के लिए दोनों ही दलों के पदाधिकारियों ने जोर दिया। उनका कहना है कि कानपुर की कुछ विधानसभा सीटों पर प्रभारी बना दिये गए हैं, जो संभावित प्रत्याशी भी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User