कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक:सुनील बजाज बोले - आंदोलन और बंदी से व्यापारियों को होता है नुकसान
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की बैठक सोमवार को जीटी रोड स्थित सिटी क्लब में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा रहे। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी समेत पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बैठक में दीपावली और वैवाहिक सीजन के दौरान बाजारों में करोड़ों रुपये के कारोबार की संभावना पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने दिल्ली में हालिया धरना-प्रदर्शन और बाजार बंदी को लेकर चिंता जताई। मुकुन्द मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय सर्वे के अनुसार वर्ष 2026 के त्योहारी सीजन में सात लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। सुनील बजाज ने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन त्योहार और सहालग के समय आंदोलन व बाजार बंदी से व्यापार प्रभावित होता है। कृपाशंकर त्रिवेदी ने त्योहारी सीजन में जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। बैठक में मणिकांत जैन, प्रदीप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)