शाहजहांपुर में ग्रामीणों ने डीएम से की मुलाकात:40 साल पुराने पार्क के निर्माण कार्य में रोड़ा अटकाने का आरोप, जीर्णोद्धार की मांग

Nov 02, 2026 - 14:43
0
शाहजहांपुर में ग्रामीणों ने डीएम से की मुलाकात:40 साल पुराने पार्क के निर्माण कार्य में रोड़ा अटकाने का आरोप, जीर्णोद्धार की मांग
शाहजहांपुर जिले की सिंधौली ब्लॉक स्थित मुड़िया पमार ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। ग्रामीणों ने मुड़िया पमार के गाटा संख्या 459 में स्थित अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवॉल का निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने की पुरजोर मांग उठाई। गांव के ही कुछ लोगों पर काम रोकने का आरोप ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि संबंधित पार्क में पिछले 40 सालों से प्रतिमाएं स्थापित हैं और यह गांव के लोगों की आस्था तथा सार्वजनिक गतिविधियों का केंद्र है। पार्क की सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के लिए बाउंड्रीवॉल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिस पर खुद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक धनराशि की स्वीकृति दी थी। हालांकि, गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विरोध जताए जाने के कारण यह निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। डीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय तिलहर विधायक से भी मिले थे। विधायक ने ही उन्हें अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने का सुझाव दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि वे इससे पहले भी कई प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। मामले को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जांच कराकर शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User