कार के सामने बाइक खड़ीकर रास्ता रोका, विरोध पर मारपीट:कार में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी, तीन के खिलाफ केस

Nov 19, 2026 - 08:45
0
कार के सामने बाइक खड़ीकर रास्ता रोका, विरोध पर मारपीट:कार में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी, तीन के खिलाफ केस
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के सतावरजोत गांव में कार के सामने दो मोटरसाइकिल खड़ी कर रास्ता रोकने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर कार सवार युवक और उसके मामा के बेटे के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि तीन लोगों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पहले इटवा थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीओ इटवा से शिकायत की गई। उनके निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार के सामने बाइक खड़ी कर रोका रास्ता लटेरा टोला सतावरजोत निवासी रामदेव यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा सोनू और भांजा संदीप चार पहिया वाहन से सतावरजोत जा रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर सेखुइया खुर्द निवासी संदीप यादव, आशीष यादव और अमित दो मोटरसाइकिलों से तेज रफ्तार में आए। आरोप है कि तीनों ने कार के सामने अपनी बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। विरोध करने पर मारपीट और कार में तोड़फोड़ रास्ता रोकने का विरोध करने पर सोनू और संदीप का आरोपियों से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दोनों युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो दोनों युवकों की जान बच सकी। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना में कार क्षतिग्रस्त होने से शिकायतकर्ता को आर्थिक नुकसान हुआ। सीओ के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा रामदेव यादव ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा को प्रार्थना पत्र दिया था। सीओ के निर्देश पर 18 नवंबर को इटवा पुलिस ने संदीप यादव, आशीष यादव और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User