विवाहिता को ले जाने के आरोप में युवक पर केस:सास की शिकायत पर चिल्हिया पुलिस ने फैजान के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया है। सास ने आरोप लगाया कि युवक उसे दुष्कर्म की नीयत से ले गया।
सास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहू की शादी उनके बेटे से हुई है। आरोप है कि 12 नवंबर की रात करीब 10 बजे सजनी गांव निवासी नजरे हुसैन का बेटा फैजान बहू को बहला-फुसलाकर ले गया।
परिवार के लोगों ने विवाहिता की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद सास ने पुलिस से बहू को खोजने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चिल्हिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 नवंबर को फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच थाना प्रभारी चिल्हिया कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)