कासगंज जिला अस्पताल में 10 बेड का बर्न वार्ड तैयार:दीपावली पर आतिशबाजी से झुलसने वालों के इलाज के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती
कासगंज जिला अस्पताल में दीपावली पर आतिशबाजी से झुलसने या पटाखों से घायल होने वाले मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड का अलग बर्न वार्ड तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर यहां एक साथ 10 मरीज भर्ती किए जा सकेंगे। वार्ड में जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज देने के लिए स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना ने बताया कि दीपावली को देखते हुए जिला अस्पताल में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बर्न वार्ड में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत भर्ती कर इलाज दिया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)