कासगंज में यातायात पुलिस ने 218 चालान किए:3.84 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, 5 वाहन सीज किए; ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए
कासगंज में यातायात माह के तहत शनिवार को पुलिस ने राजकोल्ड तिराहा और सोरों कस्बे में वाहन चेकिंग की। नियम तोड़ने पर 218 वाहन चालकों के चालान किए गए और 5 वाहन सीज किए गए। चालान के जरिए 3 लाख 84 हजार रुपए का ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। एसपी ओपी सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, नशे में वाहन चलाने, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने, मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर लगाने पर कार्रवाई की गई। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने, फिटनेस न होने और नाबालिगों के वाहन चलाने पर भी चालान किए गए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि वे रात में दूर से दिखाई दें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने और सड़क पर स्टंट न करने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)