काशी में गंगा की लहरों पर सजाया बोट-मंडप:देव-दीपावली पर नाव में गूंजे मंत्र-फेरे, काशी की संस्कृति झलकी
काशी में देव दीपावली पर देवो के अवतरण पर अनूठे शादी समारोह का आयोजन हुआ। गंगा की लहरों पर शाही विवाह की रस्में अदा की गई तो संस्कृति की अद्भुत झलक दिखी। देव दीपावली पर ‘देवो’ की ऐतिहासिक पहल को देवताओं ने आशीर्वाद दिया। बड़ी नाव पर भव्य मंडप सजाया गया, वर-वधू ने फेरे लिए। नाव के आसपास दूसरी नाव पर मौजूद रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया। अब 24 को कई जोड़े इस फ्लोटिंग मंडप में शादी रचाएंगे और फेरे लेंगे।
काशी के इतिहास में पहली बार देव दीपावली की पावन संध्या पर जब काशी के प्राचीन घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा रहे हैं तब एक जोड़ा बीच गंगा में शादी रचा रहा है। सोमवार को संध्या आरती के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक ऐसा अलौकिक नज़ारा देखने को मिला जो उनके जीवन की सबसे खूबसूरत याद बन गया। ‘देवो’ ने 23 और 24 नवंबर 2026 को वाराणसी में देश के पहले ‘रॉयल बनारसी हेरिटेज वेडिंग ऑन द घाट’ (फ्लोटिंग शादी मंडप) का भव्य आयोजन कर किया है।
रविदास घाट से नमो घाट तक पूरी हुई रस्में संध्या आरती के दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव काशी के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों रविदास घाट और अस्सी घाट से लेकर भव्य दशाश्वमेध घाट और आधुनिक नमो घाट तक गंगा की लहरों पर तैरती यह शाही विवाह नौका हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शाही फूलों से सजे मंडप में ‘द रॉयल ग्रूम ऑफ बनारस’ के राजसी अंदाज़ में सजे देवो दूल्हे, दुल्हन और पारंपरिक पंडित जी द्वारा संपन्न की जा रही जीवंत वैवाहिक रस्मों ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनता से मिले इस अपार स्नेह पर देवो संस्था के प्रमुख विकास मल्होत्रा और उपाध्यक्ष, सियाराम ने बताया कि यह एक अनूठा आयोजन है। अस्सी, दशाश्वमेध, रविदास और नमो घाट पर संध्या आरती के दौरान उमड़े जनसैलाब से मिला प्यार और उत्साह ने उत्सावर्धन किया। हमारा उद्देश्य एक ऐसी यादगार झांकी प्रस्तुत करना था जो ‘द रॉयल ग्रूम ऑफ बनारस’ और हमारी ‘मेड ऑफ इंडिया’ सोच को जीवंत करे। काशीवासियों ने देवो को जो अभूतपूर्व सम्मान और प्रेम दिया है, वह हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। काशी में इसका आयोजन देश दुनिया को मैसेज है। कैमरे में कैद हुआ पल संध्या गंगा आरती के साक्षी बनने आए श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए यह झलक किसी सुखद सपने से कम नहीं थी। लोगों ने इस अनूठी प्रस्तुति की जमकर सराहना की, अपने कैमरों में इन पलों को कैद किया और देवो ब्रांड के प्रति अभूतपूर्व प्यार व उत्साह दिखाया। ‘मेड ऑफ इंडिया’ थीम पर दिखाई काशी की संस्कृति काशी की विरासत और सियाराम की उत्कृष्टता का संगम बनारस सदियों से भारतीय बुनकरी कला, शाही परिधानों और भव्य विवाह परंपराओं का केंद्र रहा है। देवो का मूल दर्शन ‘मेड ऑफ इंडिया’ (Made of India) काशी की इसी सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा हुआ है। सियाराम की चार दशकों की वस्त्र विरासत के साथ, देवो भारतीय कारीगरी को आधुनिक अंदाज़ में प्रस्तुत करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)