प्रेमिका के हंगामे के बाद नहीं हुई युवक की शादी:दुल्हन ने किया इनकार; समझौते के बाद दोनों को कहीं और शादी की छूट

Nov 23, 2026 - 22:03
0
प्रेमिका के हंगामे के बाद नहीं हुई युवक की शादी:दुल्हन ने किया इनकार; समझौते के बाद दोनों को कहीं और शादी की छूट
देहरादून से ढोल-नगाड़े और वरमाला लेकर प्रेमी के घर शादी करने पहुंची युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। पांच दिन से चल रहे विवाद के बीच युवक की दिल्ली में शादी भी नहीं हो सकी। युवती का अपने दूल्हे से चल रहे मामले की जानकारी मिलने पर दिल्ली निवासी दुल्हन ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लोगों ने समझौता कराया। समझौते के तहत युवक और दुल्हन अब अपनी-अपनी शादी कहीं और कर सकेंगे। वहीं, युवती अब भी युवक से शादी करने की मांग कर रही है। 2016 से संबंध होने का दावा, 2021 में दर्ज कराया था मुकदमा देहरादून के सहारनपुर चौक निवासी युवती का दावा है कि वर्ष 2016 से एलम निवासी युवक के साथ उसके प्रेम संबंध हैं। युवती के मुताबिक, युवक की बहन के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी। वर्ष 2019 में युवक की बहन की शादी में वह 3 दिन तक उसके घर में भी रही थी। इसके बाद युवक ने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। कई महीने संपर्क नहीं होने पर युवती ने वर्ष 2021 में देहरादून के थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक उसके घर पहुंचा और शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे उम्मीद थी कि दोनों की शादी हो जाएगी, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने फिर संपर्क बंद कर दिया। ढोल-नगाड़े और वरमाला लेकर एलम पहुंची थी युवती युवक की शादी दिल्ली में तय होने की जानकारी मिलने पर युवती 19 नवंबर को अपने परिजनों के साथ एलम पहुंच गई थी। वह ढोल-नगाड़े, वरमाला और बैनर लेकर युवक के घर पहुंची। बैनर पर 'दुल्हन लेकर आई बारात' लिखा था। उसने युवक से शादी करने की मांग करते हुए घर के बाहर हंगामा किया था। उस समय युवक के घर शादी की तैयादुल्हनं चल रही थीं। युवती का आरोप था कि युवक ने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती व उसके परिजनों को चौकी ले गई। इसके बाद युवती कई दिनों तक शादी रुकवाने के लिए प्रयास करती रही। दिल्ली पहुंची बारात, दुल्हन ने शादी से किया इनकार 21 नवंबर को युवक परिजनों और बारातियों के साथ दिल्ली के मेट्रो विहार स्थित बैंक्वेट हॉल पहुंचा। वहां शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही युवक के पुराने प्रेम संबंध की जानकारी दुल्हन और उसके परिजनों को हो गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और बारात को बैंक्वेट हॉल में ही रोक लिया गया। मामला दिल्ली के शाहदरा थाने पहुंचा। वहां देर रात से रविवार तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की प्रक्दुल्हन चली। इस दौरान युवक, उसके पिता और अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप से समझौता कराया गया और सभी को छोड़ दिया गया। युवक बोला- मेरा युवती से कोई प्रेम संबंध नहीं युवक ने खुद को भी इस मामले में पीड़ित बताया है। उसका कहना है कि युवती देहरादून में उसके मामा के पड़ोस में किराए पर रहती थी। मामा के संपर्क में रहने के कारण युवती उसकी बहन की शादी में आई थी। इसके बाद युवती और उसके परिजन उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगे। युवक का दावा है कि उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया था। इस मामले में देहरादून में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी पुलिस जांच के बाद एफआर लगा दी गई थी। करीब तीन साल बाद युवती को उसकी शादी की जानकारी मिली तो वह एलम पहुंच गई। युवक ने आरोप लगाया कि युवती के कारण दिल्ली में उसकी शादी भी टूट गई। उसने कहा कि इस घटनाक्रम से उसका परिवार परेशान है और उसके पिता हार्ट के मरीज हैं। युवक ने युवती के साथ प्रेम संबंध होने से इनकार करते हुए कहा कि उसे जबरदस्ती इस मामले में फंसाया जा रहा है। युवती ने दुल्हन का जताया आभार, समाज से शादी कराने की अपील युवती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दुल्हन का आभार जताया है। उसने कहा कि दुल्हन ने महिला होने के नाते दूसरी महिला की पीड़ा को समझा और युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने अपने समाज के लोगों से आगे आकर उसकी शादी युवक से कराने की अपील की है। युवती अब भी युवक से शादी करने की मांग पर अड़ी है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के मुताबिक युवक और दुल्हन अब एक-दूसरे से शादी नहीं करेंगे। दोनों को अपनी मर्जी से कहीं और शादी करने की छूट होगी। किसी भी पक्ष को भविष्य में इस संबंध में आपत्ति नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User