कौशाम्बी में पासी सेना संगठन की बैठक:16 नवंबर को भव्य आयोजन के साथ मनाया जाएगा ऊदा देवी का शहादत दिवस
कौशाम्बी में वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहादत दिवस 16 नवंबर को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर पासी सेना संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश पासी, जिला अध्यक्ष अवधेश सरोज, सलाहकार जितेंद्र पासी, जिला महासचिव विजय पासी और सलाहकार राजबली भारती सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के अदम्य साहस, शौर्य और देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया। साथ ही शहादत दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)