मथुरा में मना 28वां गिरिराज महोत्सव:51 फीट के स्वरूप की लोगों ने परिक्रमा की, सुख-समृद्धि सुख समृद्धि की कामना

Nov 11, 2026 - 11:53
0
मथुरा में मना 28वां गिरिराज महोत्सव:51 फीट के स्वरूप की लोगों ने परिक्रमा की, सुख-समृद्धि सुख समृद्धि की कामना
मथुरा के महाविद्या चौराहे स्थित श्री गिरिराज जी मंदिर में 28वां श्री गिरिराज पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गाय के गोबर से बने 51 फीट ऊंचे गिरिराज स्वरूप के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। 22 फीट ऊंचे श्रीनाथ जी स्वरूप, तुलसी वन और पर्वत की सजावट आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सामूहिक श्री गिरिराज पूजा महोत्सव समिति और श्री गिरिराज महिला मंडल की ओर से आयोजित महोत्सव की शुरुआत 9 नवंबर को शोभायात्रा के साथ हुई। अंगूरी वाटिका, डीग गेट से निकली शोभायात्रा महाविद्या और गोविंद नगर होते हुए मंदिर पहुंची। इसमें नासिक ढोल और बैंड की धुन पर श्रद्धालु भजन गाते हुए चले। समिति के संस्थापक राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव का आयोजन पिछले 27 वर्षों से किया जा रहा है। मंदिर में गिरिराज महाराज का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। इसमें दीपक अग्रवाल एडवोकेट और योगेश सर्राफ ने अपनी पत्नियों के साथ हिस्सा लिया। शाम 4 बजे से फूल बंगला, छप्पन भोग और अन्नकूट के दर्शन शुरू हुए। गणेश मित्र मंडल की ओर से अन्नकूट तैयार कर श्रद्धालुओं में बांटा गया। शाम के कार्यक्रम का शुभारंभ द्वाराचार्य राजेंद्र दास महाराज, नाभा पीठाधीश्वर सुदीक्षण दास महाराज, महामंडलेश्वर राधा प्रसाद जू महाराज, रसिया बाबा महाराज और भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने दीप जलाकर किया। आयोजकों ने संतों का शॉल और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भजन संध्या हुई, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। महोत्सव में समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भारत वर्मा एडवोकेट सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष संध्या खंडेलवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने भी आयोजन में हिस्सा लिया। रात 12 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User