भाई दूज पर शहर की सड़कों पर जाम लगा:बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की, बसों में भी भीड़ रही
हापुड़ में भाई दूज का पर्व बुधवार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया और उपहार दिए। इस दौरान बसों में भीड़ और सड़क पर जाम देखने को मिला। सुबह से ही पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मिठाई, गोला और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। घर पर मौजूद बहनों ने स्नान के बाद चौक सजाया और भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। उन्होंने गरी का गोला और मिठाई भी भेंट की। जिन भाइयों की बहनें ससुराल में थीं, उनमें से कुछ उनसे मिलने वहां पहुंचे। बहनों ने वहीं भाइयों को तिलक लगाया। दिनभर लोगों की आवाजाही जारी रही। चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात भाई दूज पर सड़कों पर जाम लगा और बहनों को परेशानी हुई। पुलिस-प्रशासन ने जाम से बचने के लिए शहर के चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। बसों में भी भीड़ रही। सीओ ट्रैफिक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जाम से निजात के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे बहनों को कोई दिक्कत नहीं हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)