कड़ाधाम में देव दीपावली पर गंगा आरती,संरक्षण का लिया संकल्प:विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, लोकगीतों ने बांधा समां
कौशांबी के कड़ाधाम स्थित गंगा आरती स्थल घाट पर गंगा गोमती संस्था और जिला गंगा समिति की ओर से देव दीपावली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और गंगा भक्त मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और मां गंगा की आरती की गई। साथ ही लोगों को गंगा की सफाई और संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि का चंदन लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत संस्था के अध्यक्ष विनय पांडे ने मुख्य अतिथि प्रतिभा कुशवाहा का चंदन लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्हें मां गंगा और माता शीतला की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी अजय कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य और नगर पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह समेत अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के बच्चों और अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। लोक संस्कृति विभाग, लखनऊ की लोक गायिका और संस्था की उपाध्यक्ष अंजना देवी पांडेय ने पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ। मां गंगा की आरती और भक्ति गीतों के बाद उपस्थित लोगों ने गंगा की सफाई और संरक्षण का संकल्प लिया। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर रेनू केसरवानी, किन्नर समाज की मुस्कान, यूबीएस संस्थापक निलेश साहू, दीपू शुक्ला, श्यामू गंगावासी, अमित निषाद, अवधेश मिश्रा, गोलू मिश्रा, अंकित निषाद, अजय मोदनवाल, हिमांशु जायसवाल, मेराज, मकबूल गोताखोर, अफसार और कौसर समेत विद्यार्थी और गंगा भक्त मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)