प्रभारी-मंत्री ने 2027 में भाजपा सरकार बनने का किया दावा:बहराइच में दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
बहराइच पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। आजम खान के बयान पर सीधे जवाब देने से बचे मीडिया ने सपा नेता आजम खान के बिरयानी वाले बयान को लेकर सवाल पूछा तो दिनेश प्रताप सिंह ने सीधे जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के बजाय भाजपा सरकार के कामकाज और उपलब्धियों का जिक्र किया। सरकार के काम के दम पर दोबारा सत्ता में आने का दावा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अच्छा काम किया है। सरकार की उपलब्धियों के दम पर वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन पार्टी के साथ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)