नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल कैद:बांदा में कोर्ट ने 6 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, 17 हजार जुर्माना लगाया

Nov 24, 2026 - 18:37
0
नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल कैद:बांदा में कोर्ट ने 6 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, 17 हजार जुर्माना लगाया
बांदा जिला अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल की कैद और 17 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया। मामला साल 2020 में कोतवाली देहात क्षेत्र का है, जहां आरोपी ने एक नाबालिग के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। 6 फरवरी 2020 को जारी गांव में हुई थी वारदात पुलिस के मुताबिक, 6 फरवरी 2020 को कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव निवासी राजेश ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। मामले की विवेचना तत्कालीन SI रमाकांत शुक्ला ने की और जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से मिली सजा SP पलाश बंसल के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मामले की कोर्ट में प्रभावी पैरवी की गई। विशेष लोक अभियोजक (SPP) शिवपूजन सिंह ने मजबूती से अभियोजन पक्ष रखा, जिसमें कोर्ट मोहर्रिर महिला कॉन्स्टेबल निरंजन कुमारी और पैरोकार कॉन्स्टेबल देवीदयाल का भी विशेष सहयोग रहा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने राजेश को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के लिए लगातार पैरवी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User