किसान बोले- प्रतिबंधित वाहनों के टायरों में ठोकेंगे कील:विकास भवन में किसान दिवस पर कहा- ओवरलोड और तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
बागपत के विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें सीडीओ अनिल कुमार और अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। किसानों ने अधिकारियों से प्रतिबंधित वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि प्रतिबंधित वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ये वाहन ओवर स्पीड और ओवरलोड होते हैं, जिससे परेशानी बढ़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो किसान खुद ईंट ढुलाई वाले वाहनों के टायरों में कील ठोकेंगे। किसानों ने बेसहारा पशुओं को गौशाला में छुड़वाने और गन्ने के बकाया भुगतान सहित कई दूसरी मांगें भी रखीं। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी इन मामलों पर ध्यान नहीं देते। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो वे धरना देंगे। सीडीओ अनिल कुमार का कहना है कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और सभी समस्याओं का समय पर समाधान कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)