संभल में आवारा कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों पर हमला:एक के सिर से मांस नोचा, 9 टांके लगे, तीन घायल

Oct 21, 2026 - 16:14
0
संभल में आवारा कुत्तों का आतंक, तीन बच्चों पर हमला:एक के सिर से मांस नोचा, 9 टांके लगे, तीन घायल
संभल में बुधवार को आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। अलग-अलग घटनाओं में कुत्तों ने तीन बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सबसे गंभीर घटना रायसत्ती थाना क्षेत्र के मवई ठकुरान गांव में हुई। यहां खेत की ओर जा रहे तीसरी कक्षा के छात्र संस्कार पर 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह काट लिया। घायल बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेत की ओर जा रहा था बच्चा, कुत्तों ने घेरा संस्कार पुत्र बिट्टू सिंह निवासी मवई ठकुरान घर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर का मांस नोच लिया। इसके अलावा सीने, पेट और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों पर काटा। बच्चे के सिर में 9 से 10 टांके आए हैं। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। पिता बोले- इलाके में लगातार बढ़ रहा आतंक संस्कार के पिता बिट्टू सिंह ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी बच्चों पर हमले और बकरियों को फाड़ने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। कुत्तों के डर से लोगों को खेतों की ओर जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। दो अन्य बच्चों को भी कुत्तों ने काटा कुत्तों ने दो अन्य बच्चों को भी निशाना बनाया। चन्दौसी रोड स्थित शेर खान सराय निवासी सोनू का 10 वर्षीय बेटा कुणाल तीसरी कक्षा में पढ़ता है। वह खेत की ओर जा रहा था, तभी एक कुत्ते ने उसकी टांग पर काट लिया। वहीं, हयातनगर के सीतापुरी निवासी प्रवेश का 10 वर्षीय बेटा राजेश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User