फॉर्च्यूनर की टक्कर से अधिवक्ता गंभीर घायल:बहराइच में मुकदमे की मांग पर लोगों ने सड़क जाम की, आश्वासन पर माने
बहराइच में देहात कोतवाली क्षेत्र के चित्तौरा में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बहराइच-गोंडा मार्ग पर फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता अखिलेश कुमार त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल अधिवक्ता को साथी वकीलों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अखिलेश कुमार त्रिपाठी दीवानी कचहरी में वकालत करते हैं। बुधवार दोपहर वह बाइक से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। चित्तौरा क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने चालक की पहचान मनीष के रूप में बताई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस की ओर से दुर्घटना की धाराओं में केस दर्ज करने की बात कहे जाने पर अधिवक्ता नाराज हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)