ससुराल वालों ने फ्लैट के लिए 15 लाख मांगे:बरेली में महिला ने गर्भपात कराने और सीढ़ियों से धक्का देने का भी आरोप लगाया

Nov 25, 2026 - 17:04
0
ससुराल वालों ने फ्लैट के लिए 15 लाख मांगे:बरेली में महिला ने गर्भपात कराने और सीढ़ियों से धक्का देने का भी आरोप लगाया
बरेली में एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद फ्लैट खरीदने के लिए 15 लाख रुपये मांगे गए। महिला ने धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात कराने और सीढ़ियों से धक्का देकर रीढ़ की हड्डी में चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इज्जतनगर निवासी महिला की शादी 23 नवंबर 2025 को दिल्ली निवासी तरुण सागर से हुई थी। महिला के मुताबिक, उसके पिता ने हाउस लोन लिया और सोसायटी से कर्ज लेकर शादी में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। उन्होंने साढ़े 12 तोला सोना, 600 ग्राम चांदी के जेवर, फर्नीचर, फ्रिज, ओवन, एलईडी टीवी और अन्य घरेलू सामान दिया था। महिला का आरोप है कि इसके बावजूद पति और ससुराल वाले कम दहेज लाने के ताने देने लगे। जुलाई 2026 में फ्लैट खरीदने के लिए 15 लाख रुपये मांगे गए। इसके लिए जेवर बेचने और पिता से रकम लाने का दबाव बनाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर पति और सास की मौसी ने धोखे से दवा खिलाई। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में डीएनसी कराई गई। उसने सीढ़ियों से धक्का देकर रीढ़ की हड्डी में चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 21 सितंबर को पति ने अलग फ्लैट लेकर साथ रखने का भरोसा दिया। उसने उसके बचे हुए जेवर भी सास-ससुर को दिलवा दिए। दो नवंबर को पति और सास-ससुर बरेली आए, लेकिन बाद में संपर्क बंद कर दिया। पति ने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि एक रिश्तेदार के जरिए उसे पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने पति तरुण सागर, सास मीना देवी, ससुर जितेंद्र सागर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User