क्रिकेटर मो. शमी ने नितिन नवीन से मुलाकात की:भाजपा जॉइन कर सकते हैं, भाजपा अमरोहा से चुनाव लड़ा सकती है
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मुलाकात के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। हालांकि, मुलाकात में क्या बात हुई, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अमरोहा से उनको टिकट दे सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)