लखनऊ में 35 सेमी के कैंसर ट्यूमर की सफल सर्जरी:KSSSCI में 3 घंटे चला ऑपरेशन, 24 घंटे बाद ही चलने लगी मरीज

Nov 29, 2026 - 14:50
0
लखनऊ में 35 सेमी के कैंसर ट्यूमर की सफल सर्जरी:KSSSCI में 3 घंटे चला ऑपरेशन, 24 घंटे बाद ही चलने लगी मरीज
लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (KSSSCI) के डॉक्टरों ने 42 वर्षीय महिला के पेट से करीब 35 सेमी का कैंसर ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। महिला को सर्वाइकल कैंसर था, जो ओवरी और पेट की अंदरूनी झिल्ली (पेरिटोनियम) तक फैल गया था। डॉक्टरों ने करीब 3 घंटे चली जटिल सर्जरी में ट्यूमर के साथ दिखाई दे रहे कैंसर को भी निकाल दिया। सर्जरी के 24 घंटे बाद ही महिला चलने-फिरने लगी और खाना-पीना शुरू कर दिया। असहनीय दर्द से जूझ रही थी महिला गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डॉ.प्रियंका सिंह की अगुवाई में यह सर्जरी की गई। मरीज की हालत काफी खराब थी। पेट में बड़े ट्यूमर के कारण वह ठीक से बैठ और पीठ के बल लेट भी नहीं पा रही थी। लगातार दर्द के साथ खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी। निजी अस्पताल की सर्जरी से नहीं मिली थी राहत मरीज की पहले एक निजी अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के लिए बच्चेदानी निकालने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद करीब पांच महीने तक रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी दी गई। इसके बावजूद कैंसर बढ़ता रहा और करीब 35 सेमी का ट्यूमर बन गया। कैंसर का असर यूरिनरी ब्लैडर तक पहुंच गया था। छोटी आंत भी आसपास के टिश्यू से बुरी तरह चिपक गई थी। ऐसे में ब्लैडर और आंत को सुरक्षित रखते हुए कैंसर निकालना डॉक्टरों के लिए बड़ी चुनौती थी। सर्जरी के बाद महिला सेहतमंद डॉ.प्रियंका सिंह के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर के दोबारा होने और इतने बड़े ट्यूमर के साथ ओवरी और पेरिटोनियम तक फैलने के मामले कम देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञों की जांच के बाद जिन मरीजों में कैंसर को पूरी तरह निकालना संभव हो, उनमें सर्जरी इलाज का विकल्प हो सकती है। ऑपरेशन के बाद मरीज तीन महीने से नियमित फॉलोअप में है और उसकी हालत अच्छी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User