कुकरगांव में बौद्ध कथा और भिक्षु सम्मेलन:बड़ी संख्या में पहुंचे उपासक-उपासिकाएं, अरविंद बौद्ध ने दिया समानता का संदेश
जालौन के कुकरगांव स्थित बुद्ध विहार में पूज्य भदंत आनंद देव की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय भिक्षु सम्मेलन एवं सामूहिक बौद्ध दीक्षा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं पहुंचे। इस दौरान कथावाचक अरविंद बौद्ध ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और विचारों के माध्यम से लोगों को सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। ग्रामवासियों के सहयोग से 13 से 15 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह बुद्ध पूजा एवं वंदना, भिक्षु संघ के लिए भोजन और दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बौद्ध कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन रामबिहारी बोधाचार्य ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री चैनसुख भारती ने की। मध्य प्रदेश के भिंड से आए कथावाचक अरविंद बौद्ध ने अपने प्रवचनों में भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और भारतीय संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं, ग्वालियर की बहुजन मिशनरी गायिका विशाखा बौद्ध और बहुजन गायक सुमित बौद्ध ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन प्रबंधक भंते ज्ञान ज्योति के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि रविवार को तीन दिवसीय सम्मेलन एवं दीक्षा समारोह का समापन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)