कुंडा में बागेश्वर धाम की कथा में शामिल होंगे किन्नर:ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बोली- किन्नर समाज भी सामाजिक मुख्यधारा का हिस्सा

Nov 15, 2026 - 20:05
0
कुंडा में बागेश्वर धाम की कथा में शामिल होंगे किन्नर:ट्रांसजेंडर फाउंडेशन की अध्यक्ष ने बोली- किन्नर समाज भी सामाजिक मुख्यधारा का हिस्सा
प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम की श्रीराम कथा में 18 नवंबर को 50 से अधिक किन्नर शामिल होंगे। आदि शिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष प्रियंका सिंह रघुवंशी उनके समूह का नेतृत्व करेंगी। कथा 17 से 20 नवंबर तक बेंती राजभवन के पीछे परेड ग्राउंड में होगी। इसका वाचन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे। राजा भैया के नेतृत्व में हो रहा आयोजन श्रीराम कथा का आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रियंका सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनके नेतृत्व में 50 से अधिक किन्नर कथा सुनने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज की भगवान श्रीराम में गहरी आस्था है। सनातन धर्म और उसकी परंपराएं समाज के सभी वर्गों को जोड़ती हैं। धार्मिक आयोजनों में सभी को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए। प्रेम और सद्भाव का देंगे संदेश प्रियंका ने कहा कि किन्नर समाज भी सामाजिक मुख्यधारा का हिस्सा है। कथा में शामिल होने का उद्देश्य भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा जताने के साथ प्रेम, सद्भाव और आपसी सम्मान का संदेश देना है। उन्होंने भारतीय लोकमान्यता का जिक्र करते हुए कहा कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम के आदेश पर अयोध्या के लोग लौट गए थे, लेकिन कुछ किन्नर उनके प्रति श्रद्धा के कारण वहीं प्रतीक्षा करते रहे। किन्नर समाज इस लोकपरंपरा को अपनी आस्था से जोड़कर देखता है। प्रियंका ने राजा भैया, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और आयोजन समिति को कथा के आयोजन के लिए बधाई दी और सफल आयोजन की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User