लगन समारोह में गए कारोबारी के घर चोरी:मेरठ में छत से घुसे चोर, सोने और चांदी के जेवर के साथ कैश ले गए
मेरठ में लगन समारोह में गए थोक कपड़ा कारोबारी तस्लीम के बंद मकान से चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए। चोर छत की ममटी का कुंडा खोलकर घर में दाखिल हुए। परिवार को सोमवार देर रात करीब 12 बजे लौटने पर चोरी का पता चला।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद स्थित मोहल्ला चारदीवारी में तस्लीम चौकीदार पुत्र हाजी शब्बीर का मकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे तस्लीम परिवार के साथ बड़े भाई हाजी इलियास के घर उनके बेटे के लालखत (लगन) कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम उनके घर से पांच मकान की दूरी पर था।
चोर छत पर पहुंचे और ममटी के गेट पर लगे बोल्ट खोल दिए। फिर कुंडा हटाकर घर में दाखिल हुए। उन्होंने घर में रखी नकदी और कीमती सामान खंगाला। चोर करीब 10 तोले सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी ले गए।
सोमवार देर रात करीब 12 बजे तस्लीम परिवार के साथ घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। नकदी और जेवर गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)