लखीमपुर के सेठ घाट पर सवा लाख दीप जले:रोशनी से जगमगाया घाट, सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही पुलिस

Nov 24, 2026 - 19:09
0
लखीमपुर के सेठ घाट पर सवा लाख दीप जले:रोशनी से जगमगाया घाट, सुरक्षा के लिहाज से तैनात रही पुलिस
लखीमपुर खीरी में देव दिवाली के अवसर पर मंगलवार शाम शहर के सेठ घाट पर आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। देव दिवाली मनाने के लिए घाट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान विधायक योगेश वर्मा की मौजूदगी में एक साथ सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। हजारों दीपों की रोशनी से सेठ घाट जगमगा उठा। घाट का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सेठ घाट पर पिछले 15 वर्षों से देव दिवाली का आयोजन किया जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार शाम होते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर देव दिवाली मनाई और इस आयोजन का हिस्सा बने। विधायक योगेश वर्मा की मौजूदगी में आयोजित दीपोत्सव में सवा लाख दीप जलाए जाने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। घाट पर एक साथ जलते दीपों की कतारों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। इस दौरान लोगों ने दीपों से जगमगाते घाट को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल देव दिवाली के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सदर कोतवाली पुलिस सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मी घाट और आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद रहकर व्यवस्था संभालते नजर आए। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User