फतेहपुर में खाद दुकानों पर छापे, दो लाइसेंस निलंबित:दो दुकानदारों को नोटिस; नौ दुकानों की जांच में मिलीं अनियमितताएं

Nov 24, 2026 - 19:09
0
फतेहपुर में खाद दुकानों पर छापे, दो लाइसेंस निलंबित:दो दुकानदारों को नोटिस; नौ दुकानों की जांच में मिलीं अनियमितताएं
फतेहपुर में जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक खाद की दुकानों पर छापे मारे। अनियमितताएं मिलने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और दो को नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि बिलंदा, लोधीगंज, बिसौली और जमालपुर की कुल नौ दुकानों की जांच की गई। इनमें बिलंदा की शिवानी खाद भंडार और न्यू गुप्ता खाद भंडार, लोधीगंज की कृष्ण खाद भंडार और न्यू प्रकाश खाद भंडार शामिल हैं। बिसौली की आरके मौर्य खाद भंडार, सुशील ट्रेडर्स और जितेंद्र ट्रेडर्स के साथ जमालपुर की जय करूं बाबा खाद भंडार और लक्ष्मी ट्रेडर्स की भी जांच की गई। जांच में जमालपुर की मौर्या खाद भंडार के संचालक की दुकान बंद मिली और वे मौके से चले गए थे। बिसौली के सुशील ट्रेडर्स ने किसानों को कैश मेमो नहीं दिया था। वहां रिकॉर्ड, वितरण पंजिका और रेट-स्टॉक बोर्ड भी अपडेट नहीं थे। इन दोनों दुकानों के उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वितरण पंजिका अपडेट नहीं मिलने पर बिलंदा की शिवानी खाद भंडार और न्यू गुप्ता खाद भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नरोत्तम कुमार ने सभी उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि किसानों को उनकी जोत यानी फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार तय दरों पर खाद दें। खाद के साथ कोई दूसरा उत्पाद खरीदने की शर्त न रखें। उन्होंने विक्रेताओं को पीओएस मशीन की पर्ची देना और रेट व स्टॉक बोर्ड नियमित रूप से अपडेट रखना अनिवार्य बताया। नियम तोड़ने या तय दर से ज्यादा कीमत लेने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User