नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:बाराबंकी की अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
बाराबंकी में नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पैरवी के बाद मंगलवार को फैसला आया।
मामला मसौली थाना क्षेत्र का है। 14 जून 2022 को शिकायत मिलने पर पुलिस ने इमामुदीन उर्फ बौरा पुत्र मैनुदीन, निवासी करसंडा मजरे नेवला के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5डी/6 के तहत कार्रवाई की थी।
तत्कालीन जांच अधिकारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।
मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, कोर्ट नंबर-46 में हुई। गवाहों की गवाही और पुलिस की पैरवी के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा सुनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)