गोलवा में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक नंबरसे भी पहचान नहीं हुई, पुलिस हादसे की जांच कर रही

Nov 24, 2026 - 19:09
0
गोलवा में सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक नंबरसे भी पहचान नहीं हुई, पुलिस हादसे की जांच कर रही
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र के गोलवा में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर मिली बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP51BL3710 बताया गया है। इसके बावजूद युवक की पहचान सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों में लोगों की जान जा रही है। लोगों ने कहा कि नेताओं या मंत्रियों की रैलियों के दौरान कई किलोमीटर पहले से यातायात रोक दिया जाता है और पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाती है। उन्होंने पूछा कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर ऐसी सतर्कता क्यों नहीं दिखाई जाती। लोगों का कहना है कि हादसे रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन कराना, संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखना और सड़क सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करना जरूरी है। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। थानाध्यक्ष संतोष गौड ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User