फर्जी दस्तावेजों से अग्निवीर बना युवक गिरफ्तार:दूसरे के डॉक्यूमेंट पर पाई थी नौकरी; 2 महीने पहले हुई थी FIR
ललितपुर में कोतवाली सदर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती होने के आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया है। वह करीब दो महीने से फरार था। पुलिस ने उसे शनिवार शाम 5:40 बजे ग्राम बीघाखेत महर्रा के पास से पकड़ा। रविवार दोपहर 3 बजे उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने भर्ती प्रक्रिया में दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। दूसरे व्यक्ति के दस्तावेजों से भर्ती होने का आरोप पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया था। पुलिस वेरिफिकेशन में पता चला कि आकाश पुत्र मुन्नालाल, निवासी बीघाखेत महर्रा ने रामचरन पुत्र कैलाश, निवासी गेंचवारा के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी साजेश खान की शिकायत पर 10 सितंबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। चौकी प्रभारी ने की गिरफ्तारी अमरपुर मंडी चौकी प्रभारी मनीष कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ शनिवार शाम 5:40 बजे ग्राम बीघाखेत महर्रा के पास से आकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे उसे न्यायालय में पेश किया। एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)