लखीमपुर में 156 जोड़ों ने शादी की:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह, बाकी ने लिए सात फेरे

Nov 28, 2026 - 18:29
0
लखीमपुर में 156 जोड़ों ने शादी की:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह, बाकी ने लिए सात फेरे
लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 156 जोड़ों ने शादी की। बेहजम रोड स्थित लोटस वैली मैरिज हॉल में हुए समारोह में 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ, जबकि बाकी जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह और बीडीओ सदर शिवांकित वर्मा के साथ दीप जलाकर की। डीएम ने नवदंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में अधिकारियों ने नवदंपतियों को उपहार दिए और फूल बरसाकर स्वागत किया। डीएम ने अधिकारियों के साथ वर-वधू को दी जाने वाली उपहार सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। प्रशासन की ओर से ड्राई फ्रूट और लड्डुओं से सजी डलियां भेंट की गईं। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है। इसका उद्देश्य बेटियों की शादी में मदद के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि पहले हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके 156 जोड़ों की शादी इस आयोजन में कराई गई। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता मिलती है और सम्मान के साथ शादी करने का अवसर मिलता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User