बहराइच में कच्ची दीवार गिरने से बच्चे की मौत:पयागपुर के तुलसीरामपुरवा में हादसा; मलबे में दबे मासूम परिजनों ने निकाला
बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा गांव में कच्ची दीवार गिरने से 11 वर्षीय आकाश शुक्ला की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सोहरियावा के मजरा तुलसीरामपुरवा में ओमप्रकाश शुक्ला के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। उनका बेटा आकाश मलबे के नीचे दब गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार पहले बीमारी के कारण दो और चार साल के दो बच्चों को खो चुका है। आकाश की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)