डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया:छात्राओं से बात कर समस्याएं जानीं, सुविधाएं देने और ब्लड ग्रुप जांचने के निर्देश
बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को विकासखंड पंदह के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खेजुरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंजीकृत 100 छात्राओं में से कम छात्राएं मौजूद मिलीं। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई और कम उपस्थिति की वजह पूछी।
उन्होंने विद्यालय में मौजूद छात्राओं से बात की और उनकी समस्याएं जानीं। छात्राओं ने अपनी जरूरतें बताईं। विद्यालय की अध्यापिका ने खेलने के लिए मैदान और थाली, गिलास व भगौना उपलब्ध कराने की मांग की।
डीएम ने इन सुविधाओं की व्यवस्था जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी छात्राओं के ब्लड ग्रुप की जांच कराने को भी कहा।
डीएम ने छात्राओं से अपनी कॉपी में लिखने को कहा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं और कौन-सा लक्ष्य हासिल करना चाहती हैं। उन्होंने उनकी पढ़ाई और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में भी पूछा।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं के खाने-पीने की व्यवस्था बेहतर रखने और उनकी परेशानियों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)