लखीमपुर में मुनीम ने बताई पांच लाख की लूट:जांच में गोदाम में ही मिला कैश से भरा बैग
लखीमपुर में गुरुवार को मुनीम से पांच लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सदर कोतवाली क्षेत्र की संकटा देवी चौकी के अंतर्गत सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो मुनीम बाइक से जाता दिखाई दिया, लेकिन लूट से जुड़े कोई ठोस सुराग नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने मुनीम और व्यापारी से पूछताछ की। जांच के दौरान रुपयों से भरा बैग गोदाम में ही सुरक्षित मिल गया। बैंक में रकम जमा करने जा रहा था मुनीम गोला रोड स्थित जय मां काली एसोसिएट के गोदाम का संचालन शराब कारोबारी कौशल जायसवाल करते हैं। उनके मुताबिक, मुनीम ने फोन कर करीब पांच लाख रुपये लूटे जाने की जानकारी दी थी। बताया गया कि वह रकम लेकर स्थानीय एसडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहा था। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में बाइक से जाता दिखा मुनीम पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। इसमें मुनीम बाइक से जाता दिखाई दिया, लेकिन लूट की घटना की पुष्टि करने वाला कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मुनीम से पूछताछ की और गोदाम में रुपयों से भरे बैग की तलाश कराई। बैग गोदाम में ही सुरक्षित मिला। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया- पांच लाख रुपए की लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच की तो रुपयों से भरा बैग गोदाम में सुरक्षित मिला। मामले की जांच की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)