लखनऊ के छठ घाट पर 50,000 से ज्यादा दीपजले:देव दीपावली पर लक्ष्मण मेला मैदान में रंगोलियां भी बनाईं गईं; सद्भाव का संदेश दिया
लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 50 हजार से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। आयोजन में दीपों के साथ आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गईं। कमल, भगवान राम, भगवान कृष्ण और गाय की रंगोलियों ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, भगवान विष्णु के विराट स्वरूप की रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। लोग इसके साथ तस्वीरें लेते नजर आए। 2 तस्वीरें देखिए… सकारात्मकता और सद्भाव का दिया संदेश रजनी ने कहा कि देव दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, प्रेम और सद्भाव फैलाने का संदेश देता है। एकांश गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ते हैं। साथ ही आपसी भाईचारे और सामूहिकता की भावना को मजबूत करते हैं आशा और एकांश गर्ग ने श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। सामूहिक सहभागिता और हजारों दीपों की रोशनी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)