चेकिंग के दौरान पुलिस पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, बैरियर तोड़ भागा:अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, स्कॉर्पियो पर पीछे लिखा था नगर पालिका अध्यक्ष

Nov 25, 2026 - 09:07
0
चेकिंग के दौरान पुलिस पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, बैरियर तोड़ भागा:अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, स्कॉर्पियो पर पीछे लिखा था नगर पालिका अध्यक्ष
अलीगढ़ में बेखौफ स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस की चेकिंग के दौरान ऐसा दुस्साहस किया कि पुलिसकर्मियों की जान पर बन आई। लाल डिग्गी पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने काली स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने लगा। पुलिसकर्मियों ने बचने की कोशिश की तो चालक बैरियर तोड़ते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्कॉर्पियो के पिछले शीशे पर 'अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ (हाथरस)' लिखा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ जानलेवा हमला और लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रोकने का इशारा किया तो बढ़ा दी रफ्तार पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस पुलिस की टीम लाल डिग्गी पर शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एएमयू सर्किल की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध मानकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय गाड़ी सीधे पुलिस टीम की तरफ बढ़ा दी। बैरियर तोड़कर मौके से फरार आरोप है कि चालक ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद बैरियर को टक्कर मारते हुए स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। गाड़ी के पीछे नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के अध्यक्ष का नाम लिखा होने की बात भी एफआईआर में दर्ज है। पुलिस अब वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है। जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में 25 नवंबर की रात 1:31 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मुकदमे में बीएनएस की धारा 281 और 109(1) लगाई गई हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, फरार स्कॉर्पियो का नंबर UP86AX2308 है। अब यह जांच की जा रही है कि वाहन किसके नाम पंजीकृत है और घटना के समय उसे कौन चला रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User