लखनऊ के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण:भाषा विश्वविद्यालय के छात्रों ने ऋषिकेश हरिद्वार में किया भौगोलिक अध्ययन
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की ओर से बीए पंचम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 17 से 20 नवंबर तक ऋषिकेश, हरिद्वार और शिवपुरी का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। डॉ. प्रिया देवी एवं डॉ. आदेश पटेल के मार्गदर्शन में यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न भौगोलिक विशेषताओं, नदी तंत्र, प्राकृतिक स्थलाकृतियों और पर्यावरण का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्हें क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना और भौगोलिक परिस्थितियों को नजदीक से समझने का अवसर मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकों में पढ़े गए विषयों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर समझा। भूगोल विभाग की ओर से आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं क्षेत्रीय अनुभव प्रदान करना था। भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ। इससे उन्हें विषय की समझ विकसित करने के साथ क्षेत्रीय अध्ययन का अनुभव भी मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)