सपा मुख्यालय के बाहर 27 घंटे हवन पूजन:अखंड आहुति के साथ अखिलेश को सीएम बनाने की मनोकामना
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी की 27 वीं सालगिरह के मौके पर प्रदेश कार्यालय के बाहर हवन पूजन किया जा रहा है। सपा नेता गौरव चौधरी की तरफ से आयोजित हवन पूजन में लगातार 27 घंटे तक अखंड आहुति दी जाएगी। इसमें अखिलेश को सीएम बनाने की मनोकामना है। इस दौरान पोस्टर लगाए गए हैं कि भगवान सीताराम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और प्रेरणादायक रहे। इसके साथ ही लिखा गया है कि के साथ 2017 के नए संकल्प का शंखनाद हो रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)