लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा:यात्रियों से भरी बस पलटकर खाई में गिरी; कई घायल, कुछ लोगों की मौत की सूचना
लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस एक्सप्रेसवे से पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में कई यात्रियों के घायल और कुछ लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव का काम शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम यात्रियों को बस से बाहर निकालने और यातायात संभालने में जुटी है। हादसे के कारण और घायलों की सही संख्या के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)