लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगी होर्डिंग:राममंदिर दौरे से पहले माफी मांगने कि मांग किया, PDA कि नई परिभाषा बताई
लखनऊ में होर्डिंग वार का सिलसिला जारी है। रविवार को भाजपा कार्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर होर्डिंग लगाई गया। होर्डिंग के जरिए सपा सरकार के कार्यकाल में निहत्थे कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाया गया। इसमें लिखा गया- ‘अयोध्या निहत्थे कारसेवकों को नहीं भूली।’ PDA कि नई परिभाषा दर्शाया पोस्टर में PDA का नया अर्थ भी बताया गया है। इसमें PDA का मतलब 'पहले प्रायश्चित, फिर दर्शन और फिर आशीर्वाद' लिखा गया है। भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी की ओर से यह होर्डिंग लगवाई गई है। इस मौके पर अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले किस मुंह से अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहले अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। उनके मुताबिक, प्रभु श्रीराम भी उन्हें माफ नहीं करेंगे। ‘राम में कोई आस्था नहीं ’ भाजपा नेता ने कहा कि सपा को अब तक प्रभु श्रीराम की याद नहीं आई, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही उन्हें राम की याद सताने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करती है। पार्टी की राम मंदिर और प्रभु श्रीराम में कोई आस्था नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)