छठ पर देवरिया में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक:दो दिन लागू रहेगा डायवर्जन प्लान; घाटों के आसपास चारपहिया वाहन भी नहीं जा सकेंगे
देवरिया में छठ पर जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। दो दिनों तक शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। रविवार को 2 बजे से रात 9 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 3 बजे से 8 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। सलेमपुर की तरफ से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को रुद्रपुर मोड़ तिराहा से कतरारी तिराहा होते हुए अमेठी की तरफ भेजा जाएगा। कतरारी मार्ग और अमेठी तिराहा की तरफ से आने वाले वाहनों को रामलक्षन की ओर मोड़ा जाएगा। गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पुरवा चौराहे से पांडेयचक मार्ग की तरफ भेजा जाएगा। कसया मार्ग से शहर आने वाले वाहनों को नहर मार्ग से निकाला जाएगा। कसया रोड से आने वाले वाहनों को धनौती तिराहा से मोड़ा जाएगा। बरियारपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पिपरपाती के पास से धनौती मार्ग और सोनूघाट की तरफ भेजा जाएगा। छठ घाटों पर भीड़ को देखते हुए शहर के कई रास्तों पर छोटे वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। रामलीला मैदान की तरफ जाने वाले रास्ते पर दोपहर 3 बजे के बाद दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। हनुमान मंदिर के आसपास के रास्तों पर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। न्यू कॉलोनी स्थित परमार्थी पोखरा मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। कसया रोड स्थित लच्छीराम पोखरा, सिंधी में निश्चित देवरी मंदिर पोखरा और सोमनाथ मंदिर स्थित पोखरा के आसपास दोपहर 2 बजे के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से तय डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)